Saturday, April 20, 2024
Homeदेश-समाजसपा नेता छेड़खानी भी करता है, हत्या भी... और अखिलेश घेर रहे योगी सरकार...

सपा नेता छेड़खानी भी करता है, हत्या भी… और अखिलेश घेर रहे योगी सरकार को! आरोपित के खिलाफ लगेगा NSA

सपा नेता बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। केस-मुकदमा होता है। आरोपित नेता दोबारा छेड़छाड़ करता है। बाप विरोध करता है। नेता धमकी देता है। फिर बेटी के सामने गोलियों से छलनी कर देता है।

उत्तर प्रदेश का हाथरस एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला फिर से हत्या और छेड़छाड़ से जुड़ा है। एक किसान अनीश शर्मा (बदला हुआ नाम) को खेत में काम करते समय गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

मृतक अनीश शर्मा की बेटी पूजा शर्मा (बदला हुआ नाम) ने आरोपितों के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। हाथरस स्थित सासनी थाना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और पंचायतनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

सासनी थाना ने अनीश शर्मा (बदला हुआ नाम) के हत्या की जब जाँच-पड़ताल की तो मामला 2 साल पहले की एक घटना से जुड़ा पाया गया। दरअसल अनीश शर्मा ने जुलाई 2018 में गौरव शर्मा नाम के आरोपित के खिलाफ अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

छेड़छाड़ करने का आरोपित और विरोध करने पर हत्या-आरोपित गौरव शर्मा समाजवादी पार्टी का नेता है। वही समाजवादी पार्टी, जिसके मुखिया अखिलेश यादव इस मामले में प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर रहे हैं।

हत्या हुई है, बजाय अपराधी के पकड़ने के पूर्व CM अखिलेश का सारा ध्यान ‘अबकी बार भाजपा बाहर’ लिखने पर रहा। जबकि सच्चाई पीड़िता के ऊपर लगे वीडियो में भी सुनी जा सकती है और विधायक देवमणि द्विवेदी के ट्वीट से आरोपित को पहचाना भी जा सकता है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे… नेपाल में रामनवमी की शोभा यात्रा पर मुस्लिम भीड़ का हमला, मंदिर में घुस कर बच्चे के सिर पर...

मजहर आलम दर्जनों मुस्लिमों को ले कर खड़ा था। उसने हिन्दू संगठनों की रैली को रोक दिया और आगे न ले जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने भी दिया उसका ही साथ।

‘भारत बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, नई चुनौतियों के लिए तैयार’: मोदी सरकार के लाए कानूनों पर खुश हुए CJI चंद्रचूड़, कहा...

CJI ने कहा कि इन तीनों कानूनों का संसद के माध्यम से अस्तित्व में आना इसका स्पष्ट संकेत है कि भारत बदल रहा है, हमारा देश आगे बढ़ रहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe