Friday, April 19, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय₹7.1 करोड़ के सौर ऊर्जा पैनल भारत ने दिए UN को, होगा 50KW बिजली...

₹7.1 करोड़ के सौर ऊर्जा पैनल भारत ने दिए UN को, होगा 50KW बिजली का स्वच्छ उत्पादन

भारत ने हमेशा ही पर्यावरण को लेकर सजगता का प्रदर्शन किया है। अपने हालिया रूस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक 175 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की प्रतिबद्धता को दोहराया था।

दुनिया में अस्थिर तेल के दामों और बढ़ते जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को छत पर लगने वाले सौर पैनल उपहार में दिए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे UN का भी कार्बन उत्सर्जन में योगदान घटे, और स्वच्छ ऊर्जा के मुद्दे पर दुनिया में जागरुकता और आम सहमति बढ़े। इसके अलावा इससे स्वच्छ ऊर्जा के पक्ष में और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता का भी पता चलता है। इन पैनलों की कीमत $1 million (₹7.1 करोड़) के करीब बताई जा रही है

UN ने किया ट्वीट

UN के फोटो-शेयरिंग ट्विटर हैंडल ने भारत से उपहार में मिले सौर ऊर्जा पैनलों और उन्हें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की छत पर लगाने में लगे कर्मियों की फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में लिखा है कि भारत से उपहार में मिले इन पैनलों से 50 किलो वॉट बिजली का उत्पादन हो सकता है। इसके साथ ही एक और फोटो ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि इन पैनलों के बगल में संयुक्त राष्ट्र ‘green roof’ भी लगा रहा है। ग्रीन रूफ़ सामान्य कंक्रीट की छत पर पेड़-पौधे लगा कर हरी-भरी की गई छत को कहते हैं।

पर्यावरण को लेकर सजगता दिखाता रहा है भारत

भारत ने हमेशा ही पर्यावरण को लेकर सजगता का प्रदर्शन किया है। 2017 में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प के पेरिस समझौते से बाहर जाने की घोषणा के बाद भी भारत ने इस करार का सम्मान किया था। इसके अलावा अपने हालिया रूस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक 175 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन की प्रतिबद्धता को दोहराया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘दो राजकुमारों की शूटिंग फिर शुरू हो गई है’ : PM मोदी ने कॉन्ग्रेस-सपा को घेरा, बोले- अमरोहा की एक ही थाप, फिर मोदी...

अमरोहा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा अमरोहा की एक ही थाप है - कमल छाप... और अमरोहा का एक ही स्वर है - फिर एक बार मोदी सरकार।

‘हम अलग-अलग समुदाय से, तुम्हारे साथ नहीं बना सकती संबंध’: कॉन्ग्रेस नेता ने बताया फयाज ने उनकी बेटी को क्यों मारा, कर्नाटक में हिन्दू...

नेहा हिरेमठ के परिजनों ने फयाज को चेताया भी था और उसे दूर रहने को कहा था। उसकी हरकतों के कारण नेहा कई दिनों तक कॉलेज भी नहीं जा पाई थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe