बरेली: इमरान ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह का गला रेता, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा

हिंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह और दाएं मुठभेड़ के बाद जख्मी हालत में जमीन पर पड़ा इमरान

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी डॉ. संजय सिंह की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शाही के दुनका कस्बे में संजय सिंह का अस्पताल है। गुरुवार सुबह अस्पताल परिसर के अंदर खून से लथपथ उनका शव मिला। उनके पेट व गर्दन पर चाकुओं से कई वार किए गए थे।

https://twitter.com/bareillypolice/status/1306532875328786432?ref_src=twsrc%5Etfw

पुलिस ने इस मामले में आरोपित इमरान को रतनपुर मोड़ पर दोपहर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।।

गौरतलब है कि बरेली के थाना शाही इलाके के दुनका में संजय सिंह एक निजी अस्पताल चलाते थे। अस्पताल के बाहर ही चाकुओं से गला रेत उनकी हत्या कर दी गई। उनके पेट, गर्दन, कंधे और आँख पर भी छुरे से ताबड़तोड वार किए गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खँगाला। इसमें एक व्यक्ति संजय सिंह की हत्या करते हुए नजर आया, लेकिन उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था।

बाद में फुटेज में दिखे शख्स की पहचान दुनका निवासी इमरान के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इस बीच मुखबिर के जरिए पुलिस को इमरान से संबंधित एक जानकारी हासिल हुई कि वह ग्राम रास से रतनपुरा को जाने वाले कच्चे रास्ते से कहीं जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो इमरान ने पुलिस वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरेली पुलिस द्वारा ट्विटर पर साझा जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में एक कांस्टेबल विनय कुमार भी घायल हो गए।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया