शेयरचैट पर दोस्ती कर 9वीं की छात्रा का वाहिद ने किया यौन शोषण: 46 लड़कियों के साथ की थी बातचीत, गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

केरल के कोलाथुरा में 9वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में एवी वाहिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। 22 वर्षीय वाहिद पेशे से मैकेनिक है। यह घटना 20 जनवरी को हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन पीड़िता अपनी बस का इंतजार कर रही थी, तभी वाहिद ने उसे स्कूल छोड़ने की पेशकश की। चूँकि, पीड़िता उससे पहले शेयरचैट पर बात कर चुकी थी तो उसने उसकी पेशकश को स्वीकार कर लिया और उसके साथ स्कूल जाने के लिए तैयार हो गई। फिर वाहिद उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया। बता दें कि वाहिद ने जब पीड़िता के साथ शेयरचैट पर बात की थी तो उसने अपना नाम हुसैन करिबम बताया था।

पीड़िता के माता-पिता ने वाहिद के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थलीपरम्बु पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपित वाहिद कोइम पेरुन्थेलरी का रहने वाला है। वह कानून प्रवर्तन अधिकारियों से भाग रहा था और थेरेली कदवु के पास अपने रिश्तेदार की दुकान में छिपा हुआ था, जिसे उसके रिश्तेदारों ने काफी पहले छोड़ दिया था।

वाहिद को वाडकारा में एक लड़की के साथ बातें करते हुए पाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब अदालत ने वाहिद को 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वाहिद ShareChat के माध्यम से हाई स्कूल की लड़कियों का फँसाता था। वह अलग-अलग नामों से तीन फोन का इस्तेमाल करता था और एक समय में 4 लड़कियों के साथ चैट कर रहा था। कुल मिलाकर अभी तक उसने 46 लड़कियों के साथ बातचीत की थी। स्थानीय मोबाइल रिचार्ज की एक दुकान से लड़कियों का नंबर इकट्ठा करना उसके मुख्य काम में शामिल था। इसके बाद लड़की को अपना शिकार बनाने से पहले वो उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल करता था।

पुलिस अब उसके दोस्तों के ठिकाने की तलाश कर रही है जिसे इस अपराध में भागीदार बताया जा रहा है। मामले की जाँच सीआई केएन सत्यनाथन के नेतृत्व में की जा रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया