Monday, June 16, 2025

कराची में भूकंप का कैदियों को हुआ फायदा, भगदड़ करके 200+ जेल से भागे: पुलिस बोली- 80 को वापस पकड़ा

पाकिस्तान के कराची में सोमवार की रात तेज भूकंप आया। इसके चलते मलीर जेल में कैदियों की सुरक्षा के लिए उन्हें एक जगह इकट्ठा किया गया। लेकिन मौके का फायदा उठा कर इनमें से 200 से ज्यादा कैदी जेल से भाग निकले। जेल प्रशासन का दावा है कि 80 कैदियों को पकड़ लिया गया है पर बाकी अभी भी फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो न्यूज को जेल प्रभारी अरशद शाह ने बताया कि कैदियों को सर्कल नंबर 4 और 5 के कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। इस बीच भगदड़ मची जिसमें 216 कैदी भाग गए।

सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इसे बीते कुछ वर्षों की सबसे गंभीर जेल ब्रेक की घटना करार दी है। मंगलवार की सुबह उन्होंने कहा कि भूकंप के चते 700 से 1000 कैदी मुख्य द्वार क पास जमा हुए थे। इनमें से 100 कैदी जबरदस्ती गेट खोल कर भाग गए।

हालाँकि पाकिस्तान की मीडिया में कैदियों के भागने का कारण और संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि भूकंप कारण जेल की दीवार कमजोर हो गई थी। कैदी इसे तोड़कर भागे हैं।