Sunday, May 11, 2025

महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु… जानिए पहलगाम के 28 मृतकों में किस राज्य से कितने, 2 विदेशी भी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है। इसमें नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नाम भी शामिल है जो छुट्टी पर थे और शादी के बाद हनीमून मनाने गए थे। मृतकों में आईबी अधिकारी मनीष रंजन का नाम शामिल है। मनीष बिहार के रहने वाले हैं। उन्हें पत्नी- बच्चे के सामने गोली मारी गई है। मनीष रंजन पिछले दो साल से हैदराबाद ऑफिस में कार्यरत थे।

मरने वालों में नेपाल के बितन अधकेरी और यूएई में रहने वाले उद्धवानी प्रदीप कुमार का नाम शामिल है। उद्धवानी प्रदीप कुमार मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं।

महाराष्ट्र के 5 पर्यटकों दिलीप दिसले और अतुल मोणे,संदीप नेवपाने, हेमंत जोशी, संजय लेले की भी हमले में मौत हुई है। संजय लेले, अतुल मोणे, हेमंत जोशी डोंबिवली पश्चिम के निवासी थे।

ओडिशा के बालासोर के प्रशांत सतपति की मौत हो गई। इसके अलावा कर्नाटक के मंजूनाथ शिवामु और शिवम मोगा, हरियाणा के विनय नरवाल, उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी, गुजरात के सूरत से हिम्मत भाई कलाठीया, तमिलनाडु के रामचंद्रम, प्रशांत कुमार बालेश्वर, शैलेन्द्र कल्पीय, शामिल हैं।

स्थानीय निवासी सैयद हुसैन शाह की भी हमले में मौत हुई है।