लखनऊ से संचालित 4पीएम यूट्यूब चैनल पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय सुरक्षा और देश विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप में इस चैनल को यूट्यूब पर बैन कर दिया गया है। लाखों सब्सक्राइबर्स वाले इस चैनल पर अक्सर सरकार की नीतियों, संसद के कानूनों और अदालती फैसलों के खिलाफ कंटेंट देखा जाता था।
पहलगाम आतंकी हमले पर भी इसने भ्रामक जानकारी फैलाई, जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसे राष्ट्रीय भावनाओं को चोट पहुँचाने वाला बताया। चैनल के मालिक संजय शर्मा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।

इस चैनल के बैन होने पर सबसे ज्यादा दुख कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम को हुआ है। कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर अपना दुखड़ा रोया है।

इससे पहले, पाकिस्तानी चैनलों, नेहा सिंह राठौर और मेडुसा जैसे लोगों पर भी कार्रवाई हुई है। आम लोग भी अब ऐसे कंटेंट के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।