म्यांमार तट के पास दो हफ्ते पहले 2 नाव पलटने से करीब 427 रोहिंग्या की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने दी है।
जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार रोहिंग्या या तो बांग्लादेश के विशाल कॉक्स बाजार रोहिंग्या शिविरों से निकल रहे थे या म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से भाग रहे थे।
UNHCR ने शुक्रवार (23 मई 2025) को बताया कि करीब 514 रोहिंग्या को ले जा रही दो नावें डूब गईं। पहली नाव 9 मई 2025 को डूबी, जिसमें 267 लोग थे और सिर्फ 66 बचे। दूसरी नाव 10 मई 2025 को पलटी, जिसमें 247 लोग थे और सिर्फ 21 बचे।
जानकारी के मुताबिक 514 लोगों में से केवल 87 लोग ही जीवित बचे, बाकि 427 की मौत हो गई। माना जा रहा है कि तेज हवा और खराब मौसम की वजह से नाव डूब गईं।
427 Rohingya people are reported dead in two tragic shipwrecks in the Indian Ocean —- a reminder of the desperate situation of discriminated Rohingya communities in Myanmar, and of the hardship faced by refugees in Bangladesh as humanitarian aid dwindles. https://t.co/d28u4Cv8Vl
— Filippo Grandi (@FilippoGrandi) May 23, 2025
UNHCR का कहना है कि रोहिंग्या लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब है और उन्हें मदद भी कम मिल रही है। 14 मई 2025 को म्यांमार से जा रही एक और नाव को रोका गया, जिसमें 188 रोहिंग्या थे। UNHCR ने कहा कि उनके पास र की मदद के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिससे उनकी जिंदगी और मुश्किल हो रही है।