तमिलनाडु के कुड्डालोर में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला से रेप और उनके गहने चुराने के आरोप में 24 साल के एक शख्स को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया है। यह घटना पनरुति इलाके के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि आरोपित का नाम एस सुंदरवेल है और वह एक अपराधी है, जो सिर्फ दो दिन पहले ही जेल से छूटा था। जब पुलिस उसे पकड़ने गई, तो उसने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में उसके पैर में गोली मार दी।
घायल पुलिसकर्मी और आरोपित दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, सुंदरवेल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत अब बेहतर है। पुलिस ने कहा कि महिला के अनुसार, आरोपित ने उनसे बलात्कार तब किया जब महिला ने उसे अपने पोते जैसा बताया था।