अमेरिका में अवैध प्रवासियों को देश से निकाला जा रहा है। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिकी होम सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि ICE अधिकारी एक ऐसे शख्स को ले जा रहे थे जो नरभक्षी (कैनिबल) है।
जानकारी के अनुसार, जब उस नरभक्षी (कैनिबल) को डिपोर्टेशन फ्लाइट में बैठाया गया तो उसने अचानक खुद को खाना शुरू कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत फ्लाइट से उतारकर इलाज के लिए ले जाना पड़ा।
क्रिस्टी नोएम ने कहा, “ऐसे लोग समाज के लिए खतरनाक हैं। इन्हें अमेरिका की सड़कों से हटाना जरूरी है। ये हमारे बच्चों के बीच नहीं रहने चाहिए।”
यह अजीबोगरीब घटना तब सामने आई जब क्रिस्टी नोएम, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस के साथ फ्लोरिडा के एक डिटेंशन सेंटर का दौरा कर रही थीं। यह दिखाता है कि अमेरिका ऐसे खतरनाक लोगों को अपने देश से बाहर निकाल रहा है।