Monday, March 24, 2025

जिसने तेलंगाना के पूर्व CM चंद्रशेखर राव पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप, उसकी कोर्ट में सुनवाई से पहले चाकू घोंपकर हत्या: पुलिस बता रही ‘जमीन का विवाद’

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक 50 वर्षीय एन. राजलिंग मूर्ति ने और भारत राष्ट्र समिति नाम के राजनीतिक दल के प्रमुख चंद्रशेखर राव, उनके भतीजे, एक मंत्री सहित अन्य लोगों के खिलाफ कालेश्वरम परियोजना के तहत मेदिगड्डा बैराज के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत का रूख किया था।

पुलिस का कहना है कि भूमि विवाद में दो अज्ञात व्यक्तियों ने बुधवार (19 फरवरी) को जयशंकर भूपलपल्ली शहर में राजलिंग मूर्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के समय वे मोटरसाइकल से जा रहे थे। पुलिस ने इसमें राजनीतिक एंगल से इनकार किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। बता दें कि इस घटना के अगले ही दिन हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी।