पंजाब : ऑपरेशन सिंदूर के बीच बठिंडा में एक विमान क्रैश हुआ, उसमें आग लग गई। इसमें हरियाणा के गोविंद की मौत हुई है, करीब 9 लोग घायल हैं। ये मामला रात करीब 2 बजे का है। विमान किसका था, इसकी अधिकृत जानकारी का इंतजार है। pic.twitter.com/hyjD3OTtCw
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 7, 2025
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। साथ ही, यह विमान किसका था, इसे कौन उड़ा रहा था, इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने खेत में गिरे विमान के चारो तरफ करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया है।