Thursday, March 27, 2025

अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान ‘अटैक’, BJP ने नकारा- जनआक्रोश को AAP कह रही ‘हमला’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में एक पदयात्रा के दौरान हमले की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पदयात्रा में कुछ लोग अरविंद केजरीवाल को माला पहननाए के बहाने आए और फिर उनपर हमला हुआ।

पार्टी का कहना है कि ऐसे हमलों में कुछ भी हो सकता था। उन्होंने इसका आरोप बीजेपी पर लगाया है। वहीं बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि विकासपुरी में लोग सिर्फ केजरीवाल से गंदे पानी की शिकायत करने गए थे। इस दौरान उन्हें वो पानी पीने को कहा गया जो जनता पीने को मजबूर है। इसी पर केजरीवाल को गुस्सा आ गया और पार्टी ने इसे हमला कर दे दिया।

वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी इस घटना से संबंधित कोई पुष्टि नहीं की है। मगर, AAP का दावा है कि वो भाजपा ही है जिसने हर बार केजरीवाल पर हमले कराए है और पार्टी को काम करने से रोका।