Tuesday, March 25, 2025

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल हारे, सीट बदलकर भी जंगपुरा की जंग जीत नहीं पाए मनीष सिसोदिया: रिपोर्ट्स

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP मुखिया अरविन्द केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पटखनी दी है। वोटों की गिनती के दौरान अरविन्द केजरीवाल लगातार पीछे चल रहे थे। इस सीट पर कॉन्ग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नम्बर पर रहे हैं।

इसके अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी हार गए हैं। वह जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने शिकस्त दी है। मारवाह ने सिसोदिया को लगभग 600 वोटों से हराया है। मनीष सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। सिसोदिया पटपडगंज सीट छोड़ कर यहाँ चुनाव लड़ने आए थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उन्हें 600 वोट कम मिले, इसके चलते वह हारे। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा बड़े बहुमत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा इस चुनाव में 48 सीट लाती दिख रही है तो वहीं AAP 22 सीटों पर सिमट रही है। कॉन्ग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला है।