Monday, June 16, 2025

ACB ने किया मनीष सिसोदिया-सत्येन्द्र जैन को समन, क्लासरूम घोटाले में भेजी नोटिस: ₹2000 करोड़ की गड़बड़ी में दर्ज हुआ है मामला

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दोनों नेताओं को ₹2000 करोड़ के घोटाले में निरोधक ब्यूरो (ACB) ने समन किया है। सत्येंद्र जैन को 06 जून और मनीष सिसोदिया को 09 जून को पेश होने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि ACB ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ अप्रैल 2025 में FIR दर्ज की थी। उन पर दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम बनाने के लिए अधिक पैसा खर्च करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

ACB ने बयान जारी कर बताया था कि यह घोटाला करीब ₹2000 करोड़ का है। हर क्लासरूम पर ₹24.86 लाख खर्च किए गए थे, जो कि आम लागत से पाँच गुना अधिक है। इसमें AAP के ठेकेदारों को लाभ पहुँचाया गया था। इस परियोजना में दिल्ली में लगभग 12,748 क्लासरूम बनाए गए।

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पहले ही विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) की जाँच का सामना कर रहे हैं।