Saturday, June 21, 2025

माफिया मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, UP विधानसभा स्पीकर का फैसला: चुनाव आयोग को भेजी सूचना, मऊ सीट पर होंगे इलेक्शन

उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म किए जाने सम्बन्धित सूचना चुनाव आयोग को भेज दी है। यह कार्रवाई अब्बास अंसारी को 2 वर्ष की सजा दिए जाने के बाद हुई है।

रविवार (1 जून, 2025) को स्पीकर सतीश महाना ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले 31 मई, 2025 को एक अदालत ने अब्बास अंसारी को आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषी मानते हुए 2 वर्ष की सजा दी थी। यह सजा उसे 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान ‘अफसरों को देख लेने’ वाले बयान पर दी गई थी।

अब्बास अंसारी 2022 में मऊ विधानसभा सभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी (SBSP) के टिकट से विधायक बना था। तब SBSP, सपा के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी। अब उसकी सीट रिक्त होने पर यहाँ चुनाव करवाए जाएँगे।