ओडिशा के पुरी जिले में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की अडानी समूह सेवा करेंगे। 26 जून 2025 से 08 जुलाई 2025 तक 9 दिन की रथयात्रा में अडानी समूह ने लगभग 40 लाख से अधिक लोगों की सेवा का संकल्प लिया है। यहाँ श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे लोगों को हर तरीके का सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अडानी समूह की ओर से रथयात्रा में भोजन और पीने का पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ रथयात्रा के आयोजनकर्ता और कर्मचारियों का भी सहयोग करेंगे। इसके तहत पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का हाथ बँटाते हुए समुद्र तक की सफाई में मदद भी की जाएगी।
इसके अलावा रथयात्रा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को टीशर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियाँ और छातों का भी इंतजाम किया जाएगा। अदानी समूह ने पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानी समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर इस पूरे सेवाकार्य की तैयारी की है।
महाकुंभ 2025 में भी अडानी समूह ने बड़े स्तर पर भक्तों को निशुल्क भोजन वितरण और अन्य सहयोग का समर्थन किया था।