आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 800 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6875 करोड़) की सहायता देने का फैसला किया है। ADB ने इस संबंध में एक अधिकारिक बयान भी जारी किया है। भारत ने पाकिस्तान को इस फंडिंग दिए जाने का विरोध किया था।
पाकिस्तान की ADB की कंट्री डायरेक्टर एम्मा फैन ने बताया कि पाकिस्तान को यह सहायता दो किश्तों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें ₹2578 करोड़ का कर्ज जबकि ₹4297 करोड़ का योजना आधारित फंड है। ADB ने कहा है कि इस सहायता से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के ऐतराज के बावजूद पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹8500 करोड़) का कर्ज लिया था। गौरलतब है कि पाकिस्तान विदेशों से मिलने वाला फंड आतंक को पालने पोसने में लगाता आया है।
(04/06/2025 को $1=₹85.94)