Friday, April 18, 2025

महू में जहाँ हुई थी पत्थरबाजी, वहाँ अब प्रशासन का बुलडोजर गरजा: गफ्फार होटल, चिकन मार्केट समेत 100 जगह से अतिक्रमण साफ

मध्य प्रदेश के महू में भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत मनाते हुए लोगों पर हमला हुआ था। यह हमला मस्जिद से निकली भीड़ ने किया था। अब इस इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन ने जामा मस्जिद के आसपास के इलाके और दंगा प्रभावित क्षेत्र में 100 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े हैं। 

यह कार्रवाई गुरुवार (20 मार्च, 2025) को की गई है। प्रशासन और छावनी बोर्ड ने मिलकर यह कार्रवाई की है। उन्होंने चिकन मार्केट, पत्ती बाजार, गफ्फार होटल समेत कई इलाकों में अतिक्रमण को जमींदोज किया है। इस दौरान छोटी-मोटी झड़प भी हुई है। 

अतिक्रमण हटाने के लिए 7 दिन पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। हालाँकि, लोगों ने जब इस पर खुद अमल नहीं किया तो प्रशासन आगे आया। गौरलतब है कि महू में हुई इस हिंसा में इस्लामी भीड़ ने कई गाड़ियाँ जला दी थीं और तोड़फोड़ की थी। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का जश्न मना रहे लोगों को घेरकर पत्थर बरसाए थे। 

इस हमले के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें भीड़ अल्लाह-हू-अकबर और नारा-ए-तकबीर चिल्लाते हुए दिख रही थी। हमले के बाद 17 मुस्लिम दंगाइयों को FIR में नामजद किया गया था। इस हिंसा के दौरान 3-4 लोग घायल भी हुए थे।