Monday, May 5, 2025

लड़कियों से ‘सेक्स पोजिशन’ पूछने वाले एजाज खान पर मुंबई में रेप केस दर्ज: पीड़िता बोली- फिल्म में रोल देने के बहाने बुलाया, कई बार किया बलात्कार

बिग बॉस फेम एजाज खान पर रेप का आरोप लगा है। मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में उनके खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि एक्टर ने फिल्मों में रोल दिलाने का झाँसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता 30 साल की महिला ने तहरीर में बताया कि एजाज खान ने उसको फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया। फिर इसी बहाने से अलग-अलग जगहों पर बुलाता और उसके साथ बलात्कार करता रहा।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। जल्द ही एजाज खान को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

इससे पहले भी अभिनेता एजाज़ खान का ओटीटी शो हाउस अरेस्ट विवादों में रहा। शो में अश्लील कन्टेंट परोसने को लेकर विरोध जताया गया। विवाद बढ़ने के बाद उल्लू एप ने इस शो के सभी एपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। इसी मामले में एजाज खान और शो से जुड़े लोगों के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।