अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के बाद DGCA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एअर इंडिया के 3 बड़े अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। इन पर हवाई सुरक्षा नियमों को बार-बार तोड़ने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हटाए गए अधिकारियों के नाम चूरा सिंह, पिंकी मित्तल और पायल अरोड़ा है। DGCA के मुताबिक, इन्होंने स्टाफ के ड्यूटी और आराम के नियमों के साथ-साथ दूसरे सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन किया है।
DGCA ने एअर इंडिया को इन अधिकारियों पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई करके रिपोर्ट देने को कहा है। अब ये अधिकारी फ्लाइट सेफ्टी से जुड़े किसी भी काम में शामिल नहीं हो पाएँगे।
साथ ही, एअर इंडिया के एक बड़े अधिकारी को नोटिस भी मिला है। उनसे पूछा गया है कि बेंगलुरु से लंदन की दो फ्लाइटें (16 और 17 मई 2025) 10 घंटे की तय समय-सीमा से ज़्यादा क्यों उड़ाई गईं। उन्हें 7 दिन में जवाब देना होगा।