Monday, June 23, 2025

इस्लामी आतंकियों ने 200 फौजियों को मार डाला, बुर्किना फासो में फौजी अड्डों पर किया हमला: अल-कायदा से जुड़े JNIM ने ली जिम्मेदारी

अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने बुर्किना फासो के जिबो शहर में एक फौजी अड्डों पर रविवार (11 मई 2025) की सुबह हमला कर 200 फौजियों को मौत के घाट उतार दिया है। पहले आँकड़ा 60 बताया गया था। अमेरिका स्थित SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार, जमात नुसरत उल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) नामक अल-कायदा से जुड़े संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन और एक बाजार को भी निशाना बनाया। हालाँकि, मृतकों की कोई आधिकारिक सँख्या जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जनों फौजी और नागरिक मारे गए हैं।

अल जज़ीरा ने इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, जबकि बुर्किना फासो के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि आतंकियों का समूह हताहतों की सँख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बुर्किना फासो के सैन्य नेता इब्राहिम ट्राओरे देश में सुरक्षा की स्थिति बेहतर होने की बात कह रहे हैं।