पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकारी गोला-बारूद की फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। अब ये कर्मचारी दो महीने तक दो दिन से ज्यादा छुट्टी नहीं ले पाएँगे। सरकारी म्युनिशनंस इंडिया लिमिटेड (MIL) ने अपनी सभी 12 ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के लिए यह फैसला लिया है।
इसको लेकर एक अधिकारी ने बताया,”पहलगाम हमले के बाद कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अगर हमें उत्पादन को तेजी से बढ़ाने की जरूरत पड़ती है, तो हम ऐसा कर सकते हैं। लेकिन 12 फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का कोई अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।”
वहीं, जबलपुर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमारिया के एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। साथ ही बंगाल के गन एंड शेल फैक्ट्री-काशीपुर के एक कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार (03 अप्रैल 2025) को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें मौजूदा हालात को देखते हुए छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।