अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वाले भारतीयों पर ट्रम्प प्रशासन ने कार्रवाई चालू कर दी है। राष्ट्रपति के आदेशों के बाद से अवैध प्रवासियों को वापस भेजना चालू कर दिया है। इसी कड़ी में अमेरिका में ‘डंकी’ के सहारे घुसने वाले 205 भारतीयों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा है।
इन 205 भारतीयों को अमेरिका का एक सैन्य विमान टेक्सास से भारत लेकर आ रहा है। यह विमान मंगलवार (4 फरवरी, 2025) को भारत पहुँचेगा। यह भी बताया जा रहा है कि भारत ने इन लोगों की नागरिकता प्रमाणित करने में अमेरिका को सहायता की है। यह अमेरिका से वापस किए जाने वाले अवैध भारतीयों का पहला बैच होगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे और भी ऐसी फ्लाइट भारत आ सकती हैं। इससे पहले अमेरिका लातिनी देशों को कई ऐसी फ्लाइट भेज चुका है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में हरियाणा, पंजाब और बाकी राज्यों से अवैध ‘डंकी’ रूट सहारे अमेरिका जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।