कनाडा के इतिहास में पहली बार किसी हिन्दू महिला को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कनाडा में अनीता आनंद ने विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली है। अनीता ने हिन्दू ग्रंथ भगवद गीता पर हाथ रख कर पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये देखकर भारतीय मूल के लोग गर्व का अनुभव कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अनीता को बधाई दी।
13 मई 2025 को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल की। उन्होंने भारतीय मूल की हिन्दू महिला अनीता आनंद को अहम जिम्मेदारी देते हुए विदेश मंत्री बनाया।
कनाडा और भारत के संबंध हाल के दिनों में तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्री बनाने से रिश्ते में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। हालाँकि अनीता पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की सरकार में भी मंत्री थीं। लेकिन अब विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वो मेलोनी जोली की जगह लेंगी। जोली अब उद्योग मंत्रालय संभालेंगी।