Saturday, June 21, 2025

दिलबर हुसैन, हाफिजुर रहमान… असम में पाकिस्तान परस्तों का ‘इलाज’ कर रही BJP सरकार, अब तक 81 गिरफ्तार: बोले CM सरमा- सोशल मीडिया में राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई जारी

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर से राष्ट्र विरोधी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में असम में अब दो और पाकिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अब प्रद पूरे प्रदेश में 81 गिरफ्तारी की जा चुकी है।

इसकी जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी पोस्टों पर नजर रख रही है और कार्रवाई हो रही है।”

सीएम ने बताया कि 01 जून 2025 तक 81 राष्ट्र विरोधी लोग सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। हाल ही में शोणितपुर से मोहम्मद दिलबर हुसैन और कामरूप से हाफिजुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है।