मणिपुर में जिरीबाम जिले में 7 नवम्बर को जला कर मार दी गई जनजातीय महिला को हत्या से पहले तरह-तरह की यातनाएँ दी गई थीं। उसके शरीर में लोहे की कीलें ठोंकी गई थी और शरीर को जगह-जगह से घायल किया गया था। यह जानकारियाँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बाहर आई हैं।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के साथ रेप हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी क्योंकि उसका शरीर 99% जला दिया गया था। यहाँ तक कि उसकी हड्डियाँ भी जला दी गईं। जिस महिला को यह यातनाएँ दी गईं, वह तीन बच्चों की माँ थी। उसे आतंकियों ने उसके घर में जला कर मार दिया।
महिला को ‘थर्ड डिग्री’ की यातनाएँ मारने से पहले दी गई थीं। आतंकियों ने उसके शरीर के साथ इतनी बर्बरता की, कि उसके कई हिस्से तक सुरक्षाबलों को बाद में नहीं मिल सके। गौरतलब है कि जिरीबाम वही जगह है जहाँ हाल में 10 कूकी लड़ाके मारे गए थे।