Tuesday, December 24, 2024

अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं उनको कह चुका हूँ वे कृष्ण के अवतार हैं: अवध ओझा ‘सर’, कहा- समाज के कंस उनके पीछे पड़े हुए हैं

UPSC की कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते AAP का हिस्सा बनने वाले अवध ओझा ने पार्टी मुखिया अरविन्द केजरीवाल को भगवान कृष्ण का अवतार बता डाला है। उन्होंने कहा है कि वह समाज के कंस के से लड़ रहे हैं और लोगों के लिए मसीहा का काम कर रहे हैं।

अवध ओझा ने कहा, “केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, कृष्ण के अवतार हैं वो, जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है या फिर गरीबों का मसीहा बनना चाहता तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं।” अवध ओझा ने इसके बाद फिर दोहराया कि केजरीवाल ही भगवान है।

अवध ओझा हाल ही में AAP में ज्वाइन हुए थे और पार्टी ने इन्हें पटपडगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।