Wednesday, March 26, 2025

‘केजरीवाल भ$वा है… 100 कमीने मरने पर एक पैदा होता है’: दिल्ली की चुनावी सभा में अरविंद केजरीवाल ने क्यों कहा ऐसा, देखिए वीडियो

दिल्ली के गाँधी नगर में एक चुनावी रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा के आरोपों का ज़िक्र करते हुए कहा, “केजरीवाल भ*वा है, केजरीवाल आतंकी है, 100 कमीने मरे तब एक केजरीवाल पैदा हुआ।” केजरीवाल ने भाजपा पर उन्हें बदनाम करने और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

हालाँकि उनके इस बयान पर मीम्स की बौछार हो गई है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आया है, जो अगले महीने दिल्ली की 70 सीटों पर होंगे। दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ जनता से समर्थन माँगते हुए कहा कि यह चुनाव दिल्ली की पहचान बचाने का चुनाव है।