Saturday, July 12, 2025

जिस आर्यन एविएशन के हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई 7 लोगों की मौत, उसके संचालन पर रोक: 2 पायलट के लाइसेंस भी निलंबित

उत्तराखंड में केदारनाथ में हादसे के बाद आर्यन एविएशन की हेलीकॉप्टर सेवाएँ रोक दी गई हैं। यह फैसला 15 जून, 2025 को लिया गया है। यह फैसला नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लिया है। आर्यन एविएशन उत्तराखंड में चार धाम रूट पर हेलिकॉप्टर सेवाएँ देती थी।

मंत्रालय ने इसके साथ ही दो अन्य पायलटों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दी दिए है, जो खराब मौसम में उड़ान भरते पाए गए। 15 जून, 2025 को आर्यन एविएशन का बेल 407 हेलीकॉप्टर (VT-BKA) केदारनाथ के गुप्तकाशी सेक्टर में उड़ान भरने के दौरान गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पाँच यात्री, एक बच्चा और एक पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:10 पर गुप्तकाशी से उड़ान भरी और 5:19 पर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हुआ।

सुरक्षा के लिहाज से 15-16 जून 2025 को सभी चार्टर और शटल हेलीकॉप्टर सेवाएँ बंद कर दी गई हैं।