Sunday, March 23, 2025

घर में घुसा बदरुल इस्लाम, हाथ-पैर बाँध बेटों के सामने माँ का किया रेप: मुँह पर तेजाब डाल हुआ फरार, असम की घटना

असम के कच्छर जिले के बाघा राजघाट इलाके में दो बच्चों की माँ (30) के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोपित का नाम बदरुल इस्लाम है। बताया जा रहा है कि बदरुल 22 जनवरी को महिला के घर में तब घुसा जब उसका पति घर पर नहीं था।

इसके बाद उसने घर में घुस हाथ-पाँव बाँधकर उसका रेप उसके बच्चों के आगे ही किया और आखिर में उसके मुँह पर एसिड फेंक फरार हो गया।

महिला की हालत गंभीर है। उसका इलाज सिल्चार मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बच्चों की गवाही पर केस को 23 जनवरी को ही दर्ज कर लिया था। हालाँकि आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। प्रशासन ने इस मामले में निष्पक्ष जाँच और न्याय का वादा किया है।

महिला के पति ने बताया है कि 22 जनवरी से पहले 21 जनवरी को भी आरोपित उनके घर आया था और महिला का नंबर माँगा था। पीड़िता ने जब मना किया तो उसने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।