Saturday, March 22, 2025

रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह… सबका ‘हिसाब’ लेने मुंबई पहुँची असम पुलिस

‘पेरेंट से सेक्स’ की बात करने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले की जाँच करने असम पुलिस मुंबई गई हुई है। असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि गुवाहाटी क्राइम ब्रांच द्वारा यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ अश्लीलता को बढ़ावा देने को लेकर FIR दर्ज की है।

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। सीएम सरमा ने 10 फरवरी के अपने पोस्ट में लिखा था, आज गुवाहाटी पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट’ नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के लिए कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।”

मुख्यमंत्री सरमा ने अपने पोस्ट में आगे कहा, “उनके नाम हैं- आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य।” सीएम सरमा के पोस्ट के अगले ही दिन गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई पहुँच गई। बता दें कि इन लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने भी FIR दर्ज की है।