असम पुलिस ने गुरुवार (3 जुलाई 2025) को धुबरी में तस्करी कर प्रतिबंधित बीफ ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 200 किलो बीफ जब्त किया है। पश्चिम बंगाल के जरिए ये तस्करी की जा रही है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए चेकिंग अभियान में पश्चिम बंगाल के बक्शिरहाट पुलिस स्टेशन के मनसाई निवासी अजीजुर रहमान नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपित भाग निकला।
जाँच के दौरान अधिकारियों ने वाहन में 200 किलो बीफ मिला। सीमा पार गोमांस तस्करी में शामिल आरोपितों की पहचान करने और बीफ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आए दिन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। हालाँकि असम सरकार ने बीफ की बिक्री और परिवहन पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है।
चेकिंग के दौरान, इससे पहले भी असम में ही 1000 किलो से अधिक बीफ को तस्करी कर ले जा रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा था।