Monday, December 23, 2024

साली के साथ सेक्स करना चाहता था अतीउर रहमान, इनकार करने पर सिर काटकर फेंक दिया: कोलकाता की घटना

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक युवक ने अपनी साली की हत्या कर दी है। हत्या बाद उसने मृतका का सिर काट लिया। शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को पुलिस ने आरोपित अतीउर रहमान लस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह मृतका का अपने जीजा के साथ सेक्स करने से इंकार बताया जा रहा है। घटना गुरुवार (13 दिसंबर) की है।

गुरुवार को कोलकाता के ग्रीन रोड पुलिस स्टेशन इलाके में ग्राहम रोड पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगभग 40 वर्षीया किसी महिला का कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस ने जाँच की तो पता चला कि मृतका रीजेंट पार्क के एक घर में काम करती थी। लगभग 2 वर्षों से वह अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान मृतका का जीजा अपनी साली से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा।

पीड़िता द्वारा इंकार करने और दूरी बनाने से अतीउर रहमान लस्कर भड़क गया। गुरुवार को उसने काम के बाद पीड़िता को एक बिल्डिंग में बुलवाया और गला घोंट कर मार डाला। हत्या के बाद उसने शरीर के 3 टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। गिरफ्तार आरोपित से पुलिस की पूछताछ जारी है।