ऑस्ट्रेलिया में एक मुस्लिम महिला सांसद से उसके साथी MP ने कहा कि वह उसे टेबल पर नचाना चाहता है। इस महिला सांसद का नाम फातिमा पेमेन है। फातिमा ने बताया है कि यह घटना एक आधिकारिक समारोह के दौरान हुई थी।
फातिमा ने एक कार्यक्रम में बताया कि उसके साथी सांसद ने काफी शराब पीने के बाद कहा, “लाओ तुम्हें थोड़ी सी वाइन पिलाते हैं और फिर टेबल पर नचा कर देखते हैं।” फातिमा ने बताया है कि उन्होंने इस संबंध में एक शिकायत आधिकारिक तौर पर की थी।
फातिमा ने उस सांसद का नाम नहीं बताया जिसने यह टिप्पणियाँ की हैं। हालाँकि, वह लेबर पार्टी का सदस्य था, यह सामने आया है। फातिमा अफगान मूल की हैं और ऑस्ट्रेलियाई संसद में हिजाब पहने वाली अकेली सांसद हैं।