पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खलील की इनपुट मिली थी। वह गाजियाबाद के लोनी में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। वहीं से आरोपित को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने दिल्ली स्थित प्रीत विहार में अपने अड्डे की जानकारी दी। पुलिस को वहाँ से दो पिस्टल, 10 कारतूस, चाकू और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। मोहम्मद खलील 15 दिन पहले ही आँध्र प्रधेश की जेल से फरार हो गया था।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ताबड़तोड़ वारदात कर दोनों आरोपितों ने दहशत फैला दी थी। रात के अंधेरे में बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हो जाते थे और परिवार को बँधक बनाकर लूटपाट और डकैती डालते। दिल्ली के विवेक विहार में वर्ष 2003 में एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। उसी मामले में खलील की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था।