Tuesday, January 14, 2025

असम में फिर दबोचे गए 6 बांग्लादेशी, पुलिस ने पकड़कर वापस मुल्क भेजा : त्रिपुरा में भी 3 घुसपैठिए गिरफ्तार, दिल्ली में 175 की पहचान

भारत में अवैध रूप से घुसे 9 बांग्लादेशियों को असम पुलिस और त्रिपुरा रेलवे पुलिस ने पकड़ा है। असम पुलिस ने मुस्तफीजुर रहमान, मोहम्मद लेनिन मियाँ, सिराजुल इस्लाम, सैफुल इस्लाम, मुख्तार हुसैन हुसैन और कब्बो क्रूज है। इन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया X पर कहा कि असम में घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं है।

वहीं, त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 30 वर्षीय मोहम्मद मलिक, 20 वर्षीय विष्णुचंद्र दास और 19 वर्षीय छोटन दास है। छोटन और विष्णु नोआखली के रहने वाले हैं, जबकि मोहम्मद मलिक हबीबगंज का रहने वाला है। ये सभी कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के इरादे से स्टेशन पर पहुँचे थे।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 175 संदिग्ध बांग्लादेशियों की पहचान की है। अधिकारियों ने बताया कि 12 घंटे का सत्यापन अभियान शनिवार (21 दिसंबर) की शाम छह बजे बाहरी दिल्ली क्षेत्र में शुरू हुआ था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 11 दिसंबर को दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया था।