पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अवैध घुसपैठियों की धरपकड़ तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में इसी कड़ी में 4 बांग्लादेशी घुसपैठिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने ढूंढ निकाले हैं। पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना मिली है, उन पर अब निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने मुरादाबाद के फैक्ट्री वाले इलाकों में खोजबीन तेज कर दी है। यहाँ बांग्लादेशी घुसपैठियों के होने का शक है। पुलिस बताया है कि इन्हें पहचानना मुश्किल है क्योंकि यह आसानी से घुलमिल जाते हैं। इससे दो साल पहले भी मुरादाबाद में बांग्लादेशी पकड़े गए थे, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।
इसके अलावा त्रिपुरा में भी सीमा सुरक्षा बल ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) की रात बोकुल अख्तर नाम की एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था। वह अवैध रुप से सीमा पार कर रही थी। वह केरल जाने की फिराक में थी।
साल 2025 में ही त्रिपुरा पुलिस ने बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को पकड़ा था। बांग्लादेश में शेख हसीना के पद से हटने के बाद भारत में भाग कर आने वाले अवैध घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है।