Sunday, May 4, 2025

फरजाना ने मंदिर में करन से किया विवाह, हिन्दू धर्म अपनाया: अब यामिनी नाम से होगी पहचान, बरेली का मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपनाया है। 23 वर्षीय मुस्लिम युवती का नाम फरजाना था, अब वह यामिनी नाम से जानी जाएँगी। शुक्रवार (6 दिसंबर, 2024) को यामिनी ने एक मंदिर में विधि-विधान से हिन्दू युवक करन से शादी की है। इस दौरान पति-पत्नी ने हवन किया और हिन्दू देवी-देवताओं के जयकारे किए।

शादी के बाद नवदम्पति ने पुलिस से सुरक्षा की माँग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरजाना और करन दोनों ही बरेली के देवरनियाँ के रहने वाले हैं।

फरजाना घर पर ही जरदोजी का काम करती हैं जबकि करन रुद्रपुर की एक कम्पनी में नौकरी करता था। दोनों का प्रेम प्रसंग 2 वर्षों से चल रहा था। इस रिश्ते के लिए फरजाना के घरवाले नहीं तैयार थे। वह फरजाना को प्रताड़ित करते थे और उसका निकाह कहीं और तय कर दी थी। हालाँकि, फरजाना ने घरवालों के विरुद्ध जाकर एक मंदिर में शादी कर ली।