पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने फैसला लिया है कि अब बार में महिलाएँ भी शराब परोस सकती हैं। साल 2025 के वित्त विधेयक में बंगाल एक्साइज एक्ट-1909 में बदलाव किए गए हैं। इसे महिला मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार (19 मार्च 2025) को विधानसभा में पेश किया और पास करवाया। सरकार इसे महिलाओं की आजादी और बराबरी का कदम बता रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब महिलाएँ ON-कैटेगरी शराब दुकानों में काम कर सकेंगी, जो पहले बैन था। विधेयक में कहा गया कि ये प्रतिबंध भेदभावपूर्ण था, इसलिए इसे हटाना जरूरी था।
शराब कारखानों में नुकसान पर पेनल्टी और एक्साइज अफसरों के लिए राज्य सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। ये बदलाव न सिर्फ कानून को आधुनिक बनाएंगे, बल्कि राज्य की आमदनी भी बढ़ाएँगे।