Monday, July 14, 2025

हाथ जोड़ती रही सास, फिर भी बाल पकड़कर खींचा, घसीटकर मारे लात… ससुर को भी पीटा: बेंगलुरु की महिला डॉक्टर का Video वायरल, पति से चल रहा तलाक का केस

बेंगलुरु की एक डॉक्टर ने अपने सुसराल में घुसकर अपने पति और सास-ससुर के साथ मारपीट की। बुजुर्ग सास को डॉक्टर प्रियदर्शिनी ने पकड़ कर खींचा और ससुर की पिटाई कर दी। पति नवीन के साथ भी डॉक्टर प्रियदर्शिनी ने खींचातानी कर दी। 

डॉक्टर यहाँ अपने बेटे और बेटी के साथ पहुँची थी। इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर प्रियदर्शिनी का नवीन के साथ 2007 में विवाह हुआ था लेकिन अभी दोनों की अनबन चल रही है और तलाक के लिए मुकदमा भी चल रहा है। 

वायरल वीडियो में प्रियदर्शिनी अपनी सास को बेटी के साथ मिलकर तंग करती हैं और उनके बाल पकड़ कर खींचती हैं। प्रियदर्शिनी के इस बर्ताव पर उनके सास-ससुर ने पुलिस को शिकायत दी है। उनके ससुर ने बताया है कि प्रियदर्शिनी ने उनको जान से मारने की भी धमकी दी है।