OpIndia is hiring! click to know more
Monday, April 14, 2025

बिग बॉस वाली सारा ने निकाह से पहले ही कबूल कर लिया था इस्लाम

बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट सारा ने खुलासा किया है कि वह निकाह से पहले हिन्दू थी। उन्होंने बताया है कि ऋतिक रोशन के लाइफ कोच आरफीन खान से निकाह करने से पहले वह हिन्दू थीं। सारा आरफीन खान को बिग बॉस में उनके पति के साथ एंट्री मिली है।

आरफीन खान टीवी होस्ट और एक्टर हैं और उन्होंने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है। उनके पति आरफीन खान ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड एक्टर के साथ काम कर चुके हैं। आरफीन और सारा दुबई में रहते हैं। सारा ने बताया है कि वह आरफीन से निकाह करना चाहती थीं तो उन्होंने पहले धर्मान्तरण किया था। उन्होंने बताया कि इस्लाम उन्हें अच्छा लगा था।

इससे पहले बिग बॉस OTT में जाने वाले अदनान शेख की बहन ने खुलासा किया था कि उसकी बीवी का नाम आयशा शेख नहीं बल्कि रिद्धि जाधव है। अदनान की बहन ने बताया था कि रिद्धि का अदनान से निकाह से पहले इस्लाम में धर्मान्तरण करवाया गया है।