Saturday, July 5, 2025

50 साल के शकील को पीटते-पीटते थाने ले गई भीड़, 14 साल की लड़की से रेप कर भाग रहा था: चीख सुन जुटे थे लोग, बिहार के मोतिहारी की घटना

बिहार के मोतिहारी जिले में 50 साल के शकील अख्तर ने 14 साल की नाबालिग से रेप किया। नाबालिग अपने भाई के साथ शॉपिंग से लौट रही थी। तभी वह शौच करने के लिए सड़क किनारे रुकी। तभी शकील ने नाबालिग को दबोच कर बलात्कार किया। नाबालिग चिल्लाई तो 300 मीटर दूर खड़ा भाई भागता हुआ आया।

पीड़िता के भाई ने आरोपित शकील को पकड़कर खूब पीटा। इतने में आसपास के लोग भी आ गए और आरोपित पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इतने में पुलिस वहाँ पहुँची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि शकील ने पहले भी तरह राह चलते लड़कियों के साथ छेड़खानी की है। इसको लेकर कई बार समाज ने पंचायत भी बिठाई है।

पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार (27 जून 2025) की है। पीड़िता अपने भाई के साथ मेन टाउन में शॉपिंग करने गई थी। देर रात दोनों बाइक से सुगौली थाना स्थित घर लौट रहे थे। बहन को शौच लगी और अंधेरी सड़क पर गाड़ी रुकवाई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिसके बाद शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है।