बिहार के भागलपुर में पुलिस इमदाद आलम और मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार किया है। यह दोनों कब्र से शव खोदकर उनका सिर काट लेते थे। इन्होने भागलपुर के एक कब्रिस्तान से पिछले 5 साल में 6 नरमुंड गायब कर दिए थे। इन नरमुंड का इस्तेमाल वह जादू-टोने के लिए करते थे।
दोनों आरोपित बांका के रहने वाले है। यह इन खोपड़ी को लैब को भी बेचते थे। इन्होने पुलिस को यह भी बताया है कि लोगों को इलाज का झांसा देते टाइम वह उन्हें इन खोपड़ियों से पानी पिलाते थे। यह भी सामने आया है कि 6 महीने पुराने कंकाल से सर निकालते थे ताकि उन्हें शरीर से अलग करने में आसानी हो।
यह अधिकतर महिलाओं की लाश को निशाना बनाते थे। इन्होने हाल ही में एक महिला के शव को निशाना बनाया था। इससे पहले भी वह इसी कब्रिस्तान से बाकी लोगो के सिर काट चुके हैं।