Wednesday, April 16, 2025

विवाद सुलझाने आए ASI पर रणबीर यादव ने परिवार संग किया हमला, सिर पर कटारी मारी: बिहार के मुंगेर की घटना, इलाज के दौरान मौत

बिहार के मुंगेर में रणबीर यादव नाम के एक बदमाश ने परिवार संग मिलकर दारोगा संतोष कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। पटना में इलाज के दौरान संतोष कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंगेर के नन्दलालपुर में झगड़े की सूचना के बाद ASI संतोष कुमार पहुँचे थे। 112 पर फोन करके बताया गया था कि यहाँ रणबीर यादव शराब पीकर हंगामा कर रहा था और इसके चलते दो गुटों में झगड़ा भी हुआ था। 

संतोष कुमार यहाँ पहुँच कर झगड़ा छुड़वाने लगे। इसी दौरान उनके सिर पर कटारी से हमला कर दिया गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया था। लेकिन यहाँ उनकी शुक्रवार (14 मार्च) को मौत हो गई। 

इस मामले में आरोपित रणबीर यादव समेत 5 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इससे 3 दिन पहले ही ASI राजीव रंजन की हत्या कर दी गई थी। वह इस दौरान अपराधी सोनू यादव को पकड़ने गए थे।