बिहार के मुंगेर में विवाद की सूचना पर गए ASI संतोष कुमार को रणबीर यादव के परिवार ने बेरहमी से मारा था। उनके सिर पर लोहे की रॉड से 7-8 वार किए गए थे। डॉक्टर ने बताया है कि उनके सिर पर कई जगह कट लगे हुए थे। उनकी खोपड़ी की हड्डी तक हमले में टूट गई थी। ASI संतोष कुमार पर 14 मार्च को हमला हुआ था।
उनकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि संतोष कुमार को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उन्हें जमीन पर भी लगभग 20 मीटर घसीटा गया और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया। किसी तरह उन्हें मुंगेर और फिर पटना ले जाया गया।
संतोष कुमार यहाँ रणबीर यादव के शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत के बाद पहुँचे थे। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक गुड्डू यादव का पुलिस ने एनकाउंटर भी किया है। पुलिस ने बताया है कि गुड्डू यादव गाड़ी पलटने के बाद एक सिपाही की बन्दूक छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था।
जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अब आगे की जाँच करके कार्रवाई कर रही है।