Monday, March 24, 2025

हिन्दुओं को वोटर लिस्ट से बाहर करना चाहती है TMC, CM ममता के आदेश पर गली-गली घूम रहे तृणमूल कार्यकर्ता: भाजपा

भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट से हिन्दुओं को बाहर करना चाहती है। भाजपा ने कहा है कि TMC को वोट ना देने वाले हिन्दू और भाषाई अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने के लिए प्रयास हो रहे हैं।

भाजपा ने यह आरोप पश्चिम बंगाल में TMC के नए अभियान के बाद लगाए हैं। TMC कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के भीतर हर दरवाजे जाकर कथित ‘फर्जी वोटर’ ढूंढ रहे हैं। इसका आदेश उन्हें TMC सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया है।

CM बनर्जी ने उन्हें 10 दिन के भीतर यह काम पूरा करने को कहा है। TMC ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा ने बाहरी प्रदेशों के लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया है। TMC ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से TMC पर कार्रवाई की माँग की है।

भाजपा ने उन वोटरों को वापस वोटर लिस्ट में डलवाने के लिए प्रयास चालू कर दिए हैं, जिनको TMC बाहर करवाना चाहती है। वर्तमान में यह लड़ाई कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा में चल रही है। यहाँ से ममता बनर्जी मुश्किल से एक उपचुनाव जीत सकी थीं।