उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक भाजपा नेता की हत्या करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया। यह एनकाउंटर देहरादून पुलिस ने गुरुवार (5 जून 2025) की रात को किया। मृतक भाजपा नेता का नाम रोहित नेगी। उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपित अजहर त्यागी समेत 2 लोग पकड़े गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपित अजहर त्यागी और हत्या में शामिल उसका दोस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर और उत्तराखंड के हरिद्वार-रुड़की स्थित मंगलौर की सीमा के पास हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी करने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपित अजहर त्यागी और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार (3 जून, 2025) की रात देहरादून के सेलाकुई के तिलवाड़ी निवासी रोहित नेगी को गोली मार दी गई थी। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपित फरार थे।