Wednesday, December 25, 2024

मुंबई के माहिम दरगाह पर लगा रहेगा मेला, हाई कोर्ट का आदेश: पुलिस ने क्रिसमस के दौरान रोकने का दिया था नोटिस, सामने ही है चर्च

मुंबई के माहिम दरगाह में होने वाले मेले के आयोजन पर लगाई रोक को बॉम्बे हाई कोर्ट ने हटा दिया है। यह रोक मुंबई पुलिस ने क्रिसमस आयोजन के चलते लगाई थी। पुलिस ने इसके लिए एक नोटिस जारी किया था। पुलिस ने कहा था मेले का आयोजन 24-25 दिसम्बर को ना हो क्योंकि इस दिन क्रिसमस के कारण अत्यधिक भीड़ होगी।

यह मेला माहिम में स्थित फईख अली की दरगाह पर होता है और इसके सामने एक चर्च है। इसके चलते पुलिस को भीड़ और विवाद की आशंका थी। हालाँकि, इसके खिलाफ मेले के आयोजक हाई कोर्ट पहुँच गए और रोक को हटाने की माँग की। हाई कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि मेले को जारी रहने दिया जाए।

हाई कोर्ट ने कहा कि पुलिस को रोक लगाने की बजाय इस बात का इंतजाम करे कि भीड़ का प्रबन्धन किस तरह हो।