उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर में एक धमाके से रियाजुद्दीन का घर जमींदोज हो गया। 6 लोगों की मौत की सूचना है। कई अन्य लोगों की हालत गंभीर है। धमाके के समय घर में 19 लोग मौजूद थे।
यह घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के आशापुरी कॉलोनी की है। रिपोर्टों के अनुसार सोमवार (22 अक्टूबर 2024) की रात सिलेंडर ब्लास्ट के कारण पूरा घर ढह गया। यह स्पष्ट नहीं है कि ब्लास्ट रसोई गैस सिलेंडर में हुई या ऑक्सीजन सिलेंडर में।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट बताती है कि रियाजुद्दीन की पत्नी रुखसाना बीमार थी। उसे साँस लेने में समस्या होने पर परिजन घर में ही सिलेंडर से ऑक्सीजन लगाने लगे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत घटित सिलेन्डर फटने की घटना के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार की बाइट।#UPPolice #bulandshahrpolice pic.twitter.com/g4udKzZurL
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) October 21, 2024
घटना की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने 5 लोगों की मौत की बात कही थी। लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है। रियाजुद्दीन, उसकी पत्नी रुखसाना, बेटे सलमान, बेटी तमन्ना और नातिन हिवजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।